Homeबिहारआरा भोजपुरसरेशाम सोने-चांदी के दो दुकानों में लूट की घटना पुलिस को चुनौती-ललन

सरेशाम सोने-चांदी के दो दुकानों में लूट की घटना पुलिस को चुनौती-ललन

Robbery Gopali Chowk Arrah-भुक्तभोगी दुकानदारों से मुलाकात कर ली जानकारी

लूट मेंं शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की एसपी से की मांग

खबरे आपकी आरा शहर के अतिव्यस्तम गोपाली चौक के शुक्ला मार्केट में सोमवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने सोने- चांदी के दुकानों में लूटपाट के घटना की भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के संयोजक सह कैट आरा शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने तीखी निंदा की है। घटना के बाद उन्होंने मौके पर जाकर भुक्तभोगी दुकानदारों से बात कर जानकारी प्राप्त की।

पढ़े-अब डरावना लगने लगा है बाढ़ का पानी दियारांचल के कई गांवों में घुसा,मिट्टी कटाव से दहशत

Robbery Gopali Chowk Arrah-उन्होंने कहा कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एपी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अरुण कुमार के दुकान से करीब 7 लाख के सोने-चांदी के गहने व नगदी लूट लिया। वही जेके ज्वेलर्स के प्रोपराइटर जयंत कुमार की दुकान से 5 लाख की चांदी व अन्य सामान लूट लिया। उन्होंने कहा कि सरेशाम अपराधियों ने दोनो दुकानों में लूट की इस घटना को अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती दे दी है। उन्होंने भोजपुर एसपी विनय तिवारी से मांग की है कि लूटकांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही साथ व्यावसायी मंडी इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Robbery Gopali Chowk Arrah
Robbery Gopali Chowk Arrah

पढ़े-डस्टबीन खरीद मनमानी- जिलाधिकारी ने अफसरों और पंचायत प्रतिनिधियों को चेताया

पढ़े-छापेमारी करने गई भोजपुर पुलिस टीम पर बालू माफियाओं का हमला,आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular