PACS बिहार आरा/शाहपुर: कोरोनावायरस कैसन क्रम को लेकर लॉक डाउन के बीच भुखमरी से शिकायत होने के कगार पर पहुंचे लोगों के बीच शाहपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रंग लाल यादव द्वारा सूखा राशन वितरित किया गया।आज सोमवार को सुबह से ही शाहपुर पैक्स अध्यक्ष द्वारा शाहपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में राशन कार्ड से वंचित असहाय जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन के तहत चावल का वितरण किया गया।
PACS : सभी वार्डों में किया जा रहा सूखा राशन का वितरण
पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार व नसीम शाह के सहयोग से सूखा राशन का वितरण नगर पंचायत के सभी वार्डों में किया जा रहा है। ताकि जरूरतमंदों की सेवा किया जा सके।नर सेवा ही नारायण सेवा होती है।भगवान तो गरीबों के ह्रदय में रहते है गरीब, दिन दुखियों की सेवा करेंगे तो भगवान का आशिर्वाद जरूर मिलेगा।इतना कह अपना कर्म निभाते गरीबों की सेवा में लग गये।


