Tuesday, March 4, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराडीएम ने सभी अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को दिया निर्देश

डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को दिया निर्देश

DM Tanai Sultania: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राजस्व विभाग से संबंधित दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की।

DM Tanai Sultania: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राजस्व विभाग से संबंधित दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की।

  • हाइलाइट्स: DM Tanai Sultania
    • लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर समाधान करने का डीएम ने दिए निर्देश

आरा: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राजस्व विभाग से संबंधित दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

परिमार्जन से जुड़े लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को कैंप मोड में कार्य कर तय समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र से संबंधित लंबित सभी एनओसी को अविलंब निष्पादित कर भेजने का निर्देश दिया।

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

अभियान ‘बसेरा 2’ के तहत उन्होंने सभी अंचलों में विशेष कैंप के माध्यम से विशेष रूप से महादलित टोलों में पात्र लाभुकों को वास योग्य भूमि प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं एवं अपर समाहर्ता को इस कार्य का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

इस बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular