HomeNewsडॉक्टर विकास ने जख्मी युवक का ऑपरेशन कर निकाला बुलेट

डॉक्टर विकास ने जख्मी युवक का ऑपरेशन कर निकाला बुलेट

Doctor Vikas ने युवक के शरीर से बुलेट निकाल बचायी जान

खबरे आपकी बिहार/आरा: बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में सोमवार की शाम गोली से जख्मी युवक का चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह(Doctor Vikas) ने ऑपरेशन कर जान बचाई। ऑपरेशन के दौरान उसके शरीर में लगे गोली के बुलेट निकाल दिया गया। ऑपरेशन तकरीबन डेढ़ घंटे तक चला। इसके बाद उसकी जान बच पाई।

jay kumar

वही चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को पेट में दाहिने साइड के निचले हिस्से में गोली लगी थी। जिसके कारण पेशाब की थैली एवं बड़ी आंत बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। मेरे पास काफी गंभीर स्थिति में आया था। जिसके बाद ऑपरेशन कर जख्मी युवक के शरीर से बुलेट निकाल दिया गया। साथ ही सभी डैमेज अंग को रिपेयर कर दिया गया है। अब जख्मी युवक की स्थिति ठीक है एवं वह खतरे से बाहर है। हालांकि उसे अभी एक सप्ताह तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

बक्सर में हथियारबंद बदमाश ने किशोर को मारी थी गोली

Doctor Vikas
Bullet Injured young man

नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में सोमवार की शाम घटी थी घटना

आपको बता दें कि सोमवार की शाम बक्सर जिला के नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में हथियारबंद बदमाश ने जख्मी शिवम कुमार को गोली मार दी थी। जिससे वह जख्मी हो गया था।इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

पढ़े :- डबल मर्डर सनसनी – बुजुर्ग को जिंदा जलाने वाले आरोपित को भीड़ ने मार डाला, शव भी जलाया

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले 

पढ़े :- रनी नहर से शुरू हुआ बवाल पवना बाजार तक पहुंचा और होने लगी दौड़ा-दौड़ी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular