Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 परिवारों के घर...

बिहिया: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 परिवारों के घर जलकर राख

Doghra News: बिहिया के दोघरा गांव में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, अनाज, नकदी, गहने, बाइक और घरेलू सामान समेत लाखों की संपत्ति नष्ट

हाइलाइट:Doghra News
विजय यादव के शेडनुमा घर से शुरू हुई आग आसपास के कई घरों तक पहुंची।
अगलगी में 10 परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
सीओ ने क्षति का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

बिहिया/आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से शेडनुमा घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में 10 परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

अगलगी में अनाज, कपड़े, गहने, नकदी, बाइक और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Doghra News: देखते ही देखते आग ने लिया बिकराल रूप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले विजय यादव के घर में आग लगी। उनका घर टीन के करकट और पूस से बना था। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके बाद आग आसपास के शेडनुमा मकानों में फैलती चली गई।

अगलगी में नारद यादव की अपाची बाइक, 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। आग की भयावहता के कारण पीड़ित परिवार अपने घरों से सामान निकालने का पर्याप्त अवसर नहीं पा सके।

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में विजय यादव, वीरेंद्र यादव, नारद यादव, रामायण यादव, मंटू यादव, बूचूल यादव, लाल यादव, चंदन यादव, रामाशंकर यादव और रामजन्म यादव शामिल हैं।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम के हवलदार युसूफ अली, चालक सिकंदर कुमार, विक्रम कुमार, अग्निक चांदनी कुमारी और सोनू कुमार मौके पर पहुंचे। बिहिया थाना से पीएसआई रौशन कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

सीओ नीलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अंचल नाजिर राधाकृष्ण मिश्र और पंचायत सचिव को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जो भी मुआवजे का प्रावधान होगा, उसके तहत पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular