Homeकारोबारसमारोह में सम्मानित हुए डॉ. सविता रुंगटा और डॉ. एसके रूंगटा

समारोह में सम्मानित हुए डॉ. सविता रुंगटा और डॉ. एसके रूंगटा

समारोह में सम्मानित हुए डॉ. सविता रुंगटा और डॉ. एसके रूंगटा
वीर कुंवर सिंह उद्यान में गुरुवार की सुबह आयोजित हुआ कार्यक्रम
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई एवं वीर कुंवर सिंह उद्यान योग समिति द्वारा आयोजित हुआ समारोह

आरा। वीर कुंवर सिंह उद्यान में गुरुवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई एवं वीर कुंवर सिंह उद्यान योग समिति आरा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उद्दान के जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़े मॉर्निंग वॉक प्लेटफार्म एवं पार्क के मंच की मरम्मत करवाने के लिए डॉ. सविता रुंगटा और डॉ. एसके रूंगटा को अंग वस्त्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्ष संस्था की चेयरमैन डॉ. अर्चना कुमारी एवं मंच संचालन संस्था के संयोजक विजय कुमार सिंह ने किया। समारोह में अध्यक्ष डॉ. एसके रूंगटा ने कहा कि खामोश रहकर नेक काम करते रहिए, लोगों की दुआ खुद-ब-खुद मिलेगी। इसी भावना के साथ हमें समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को 1 वर्ष में कम से कम 40 वृक्ष लगाने का संकल्प लेने की बात कही, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण से सुरक्षा कर सके। चेयरमैन डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि पार्क में टहलने तो बहुत सक्षम लोग आते हैं, लेकिन जीर्ण अवस्था में पड़े पथ और मंच पर किसी का ध्यान नहीं गया। प्लेटफार्म और मंच की मरम्मती के लिए मैं रूंगटा दंपति को आभार व्यक्त करना चाहूंगी। उन्होंने कहा दैनिक जीवन में योग का कितना महत्व है। यह संस्था आम लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करता है। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। संचालन करते हुए विजय कुमार सिंह ने कहा कि योग को अधिक से अधिक एवं घर-घर तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मंच से संरक्षक मंडल के लिए दो नामों का प्रस्ताव रूंगटा दंपति एवं डॉ. अर्चना सिंह का रखा गया। जिसके लिए सभी लोगों ने स्वीकृति दे दी। इसके बाद एक अध्यात्मिक भ्रमण संस्था के सदस्यों को बहुत जल्दी करवाने का प्रस्ताव आया, जिसे स्वीकृति मिल गई। सम्मान समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश जैन, राज्य उपाध्यक्ष रीता सिंह, सचिव विष्णु शंकर, अभय जैन, मनोज नाथ, योगाचार्य सुमेश्वर लाल, सरदार गुरुचरण सिंह, अरविंद केसरी, राजेंद्र सिंह, शोभा जी, प्रीति शर्मा, अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, शंभू प्रसाद, सुरेश्वर नाथ मिश्रा समेत अन्य लोग थे। धन्यवाद ज्ञापन बैंक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने किया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular