Homeबिहारबिहार पुलिसAra: हत्या और पूजा पंडाल में फायरिंग में तीन आरोपितों का कोर्ट...

Ara: हत्या और पूजा पंडाल में फायरिंग में तीन आरोपितों का कोर्ट में सरेंडर

भोजपुर पुलिस की लगातार दबिश के कारण हत्याकांड, शहर के पूजा पंडाल में फायरिंग और शीतल टोला में युवक को गोली मारने में तीन आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है।

Bhojpur police Raid: भोजपुर पुलिस की लगातार दबिश के कारण हत्याकांड, शहर के पूजा पंडाल में फायरिंग और शीतल टोला में युवक को गोली मारने में तीन आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है।

  • हाइलाइट : Bhojpur police Raid
    • नारायणपुर हत्याकांड, मौलाबाग पूजा पंडाल और शीतल टोला में युवक को गोली मारने में वांछितों का सरेंडर

आरा: भोजपुर पुलिस की लगातार दबिश के कारण हत्याकांड, शहर के पूजा पंडाल में फायरिंग और शीतल टोला में युवक को गोली मारने में तीन आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है। तीनों ने कोर्ट में समर्पण किया है। आरोपितों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरुणा गांव निवासी पिकअप चालक हत्याकांड में वांछित रितेश उर्फ रावण, शहर के मौलाबाग पूजा पंडाल में मनीष कुमार और शीतल टोला में युवक को गोली मारने में मिठू कुमार शामिल हैं। तीनों नामजद और मुख्य आरोपित हैं। मनीष कुमार पूजा पंडाल, रितेश उर्फ रावण हत्या कांड और मिठू युवक को गोली मारने के मुख्य आरोपित हैं। एसपी राज की ओर से आरोपितों के सरेंडर किए जाने की पुष्टि की गयी है।

बताते चलें कि 13 अक्टूबर की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में बाइक सवार अपराधियों की ओर से फायरिंग की गयी थी। इसमें पूजा कमेटी के सदस्य अरमान उर्फ छोटे, सुनील यादव उर्फ गोप, रौशन कुमार और सिपाही यादव को गोली लग गई। इस मामले में अरमान उर्फ छोटे की ओर से नामजद प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के देवनगर मझौंवा बांध निवासी रितिक सिंह और शांति नगर निवासी मनीष कुमार उर्फ चेरी सहित चार को नामजद सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया था। सभी पर महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक नैतिक सिंह सहित दो आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

इधर, नवादा थाना क्षेत्र के ही न्यू शीतल टोला में छह अक्टूबर को करण कुमार नामक एक युवक को गोली मार दी गई थी। इसमें मिठू कुमार सहित अन्य को आरोपित किया गया था। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरूणा गांव निवासी पिकअप चालक राकेश कुमार की 28 अक्टूबर की रात घर से बुला ले जाने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही रितेश उर्फ रावण और पिंटू यादव सहित अन्य को नामजद किया गया था है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण रितेश उर्फ रावण ने सरेंडर कर दिया। पिंटू यादव ने भी एक रोज पहले सरेंडर कर दिया था।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular