Homeबिहारआरा भोजपुरगंगा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत घर में मचा कोहराम

गंगा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत घर में मचा कोहराम

बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गंगा नदी घाट पर गुरुवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव के (Ganges) गंगा घाट पर नदी में डूबने से एक अधेड़ गोधन बिन की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक नथमलपुर गांव निवासी स्व.सुपन बिन का 55 वर्षीय पुत्र गोधन बिन है। मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह वह (Ganges) गंगा घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह डूब गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति स्थित एक नवनिर्मित मकान से देसी रिवाल्वर गोली व तीन बाइक बरामद

रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को (Ganges) गंगा नदी में तैरते देखा, तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद उनके शव को (Ganges) नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्र मक्खन बिंद व सुखन बिन एवं एक पुत्री पतालो देवी है। मृतक की पत्नी का देहांत लगभग दस वर्ष पूर्व हो गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

विधायक और सांसद दोनों ने ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है-अक्षयलाल

हमार और तोहार के बीच सोशल मीडिया (social media) पर पोस्टर वार शुरू हो चुका है

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा एवं जिला प्रभारी कृष्ण मोहन का आरा में स्वागत

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular