Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के महतवनिया गांव में विषैले सांप के काटने से बालक की...

भोजपुर के महतवनिया गांव में विषैले सांप के काटने से बालक की मौत

झाड़-फूंक के लिए अमवा के सती स्थान ले जाने के दौरान तोड़ा दम,घर में मचा कोहराम

उदवंतनगर क्षेत्र के महतवनिया गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के महतवनिया गांव (Mahtavaniya village) में गुरुवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक महतवनिया गांव (Mahtavaniya village) निवासी बिजली सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरजीत सिंह है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह घर में सोया था। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए पटना नही ले जाकर उसे झाड़-फूंक कराने के लिए उत्तर प्रदेश के अमवा के सती माई ले जा रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति स्थित एक नवनिर्मित मकान से देसी रिवाल्वर गोली व तीन बाइक बरामद

जिसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आये। इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि महतवनिया गांव (Mahtavaniya village) निवासी मृतक तीन बहन व तीन भाई में पांचवें स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां राधिका देवी, तीन बहन रामावती, रिभा, राजवंती व दो भाई मनोरंजन एवं छोटू है। घर में मचा कोहराम

विधायक और सांसद दोनों ने ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है-अक्षयलाल

हमार और तोहार के बीच सोशल मीडिया (social media) पर पोस्टर वार शुरू हो चुका है

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा एवं जिला प्रभारी कृष्ण मोहन का आरा में स्वागत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular