Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-कुल्हडिया स्टेशन के बीच ट्रेन से अधेड़ की मौत

आरा-कुल्हडिया स्टेशन के बीच ट्रेन से अधेड़ की मौत

Ara-Kulhadia – जमीरा के सरपंच लाल जी प्रसाद ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

Ara-Kulhadia आरा। आरा एवं कुल्हडिया स्टेशन के बीच अप लाइन में शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा वार्ड नंबर-7 निवासी स्व. दूधनाथ राय के 50 वर्षीय पुत्र रामाशंकर राय हैं। मृतक के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने बताया कि वह आज सुबह करीब 4 बजे शौच करने के लिए गए थे। वापस लौटने के क्रम में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दरमियान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

jay kumar

सुबह में जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जमीरा गांव के सरपंच लालजी प्रसाद आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधवाया। उन्होंने कहा कि दु:ख की घड़ी में मैं मृतक के परिवार के साथ खड़ा हूं। घटना के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular