Homeबिहारआरा भोजपुरगोली लगने से जख्मी कांग्रेस यादव की मौत, घर मे मचा कोहराम

गोली लगने से जख्मी कांग्रेस यादव की मौत, घर मे मचा कोहराम

Congress Yadav – पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव की घटना

आरा। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में गोली से जख्मी Congress Yadav की मौत हो गयी। करीब डेढ़ माह पूर्व जमीन विवाद में युवक को गोली मारी गयी थी। शनिवार की सुबह अपने घर में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक पवार गांव बबन यादव का 40 वर्षीय पुत्र कांग्रेस यादव है। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

jay kumar

जमीन विवाद में डेढ़ माह पहले मारी गयी थी गोली

भतीजे धर्मेंद्र कुमार ने बताया जाता है कि बीते 26 अक्टूबर माह की रात पूर्व के जमीन विवाद को लेकर गांव के ही संजय यादव और भोला यादव ने उसके चाचा कांग्रेस यादव को गोली मार दी थी। गोली उनके पीठ रीढ़ के पास लगी थी, जो फंसी हुई थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया था।

इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह अपने घर पर तोड़ा दम

पटना में 23 दिन भर्ती रहने के बाद डॉक्टर ने हालत में कोई सुधार नहीं होने की बात कही। उसके बाद 19 नवंबर को घर भेज दिया था। इसी बीच शनिवार की सुबह उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन जुट गई है।  बताया जाता है कि मृत युवक अपने दो भाइयों में छोटा था।उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई और भतीजे के साथ ही रहता था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular