HomeNewsक्राइमभोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

Harsh firing chanda Bhojpur – भाकपा माले विधायक ने चीफ सेक्रेटरी को दी सूचना

द्वार पूजा के समय हर्ष फायरिंग में लगी गोली

Harsh firing chanda Bhojpur आरा। भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग में फिर एक युवक की जान चल गयी। सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में बारात में शनिवार की रात गोली लगने से युवक की मौत हो गयी। मृत युवक चंदा गांव निवासी सजीवन राम का पुत्र मुन्ना राम है। जयमाल के समय उसे गोली लगी थी। आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सिकरहट्टा थाना के चंदा गांव की शनिवार रात की घटना

बताया जाता है कि चंदा गांव के विनोद पाल के घर दोघरा गांव से बरात आयी थी। रात में दरवाजे बारात के समय जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही ही थी। तभी मौके पर मौजूद मुन्ना राम को पीछे से गोली लग गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिये उसे तत्काल आरा सदर अस्ताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

भाकपा माले विधायक ने चीफ सेक्रेटरी को दी सूचना

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गयी। इधर, युवक की हत्या और पुलिस की लापरवाही पर भाकपा (माले) विधायक सुदामा प्रसाद ने नाराजगी जाहिर की है। विधायक के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने थानेदार से लेकर सूबे के डीजी तक को फोन किया। लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। उसके बार मुख्य सचिव को फोन कर जानकारी दी।

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

फसल घेराबंदी विद्युत तार की चपेट में आया युवक, लोगों ने खेत मालिक को मारा चाकू

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular