HomeNewsबिहारभोजपुर में ट्रेन से कटकर छात्र समेत दो की मौत

भोजपुर में ट्रेन से कटकर छात्र समेत दो की मौत

killed by train Bhojpur – मृतकों में एक शव की नही हुई पहचान

आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच घटी घटना

killed by train Bhojpur आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अलग-अलग जगहो पर ट्रेन की चपेट में आने से छात्र समेत दो की मौत हो गई। इसमें एक शव की पहचान हो गई है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

jay kumar

रेल पुलिस ने दोनो शवो का सदर अस्पताल में करावाया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही आरा रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। पहली घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे आरा एवं कुलड़िया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर घटी। जहां ट्रेन से कटकर एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय थाना ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दूसरी घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे आरा स्टेशन के पूर्वी गुमटी के समीप घटी। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी शिवजी सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल के समीप किराये का रूम लेकर पढ़ाई करने के लिए रहता था। वह स्नातक का छात्र था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम ट्यूशन पढ़ कर वापस अपने रूम पर लौट रहा था। इसी दरमियान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

फसल घेराबंदी विद्युत तार की चपेट में आया युवक, लोगों ने खेत मालिक को मारा चाकू

एक-दूसरे के भेद खोलने का लांछन लगा आपस में उलझे पति-पत्नी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular