Homeबिहारआरा भोजपुरफसल घेराबंदी विद्युत तार की चपेट में आया युवक, लोगों ने खेत...

फसल घेराबंदी विद्युत तार की चपेट में आया युवक, लोगों ने खेत मालिक को मारा चाकू

Azimabad अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव नरियाडीह गांव में घटी घटना

जख्मी खेत मालिक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा। भोजपुर जिले के अजीमाबाद (Azimabad) थाना क्षेत्र के बड़गांव नरियाडीह गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने खेत के मालिक को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच जख्मी को लोगो के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक Azimabad बड़गांव नरियाडीह गांव निवासी श्रीभगवान चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र राम कुमार चौधरी है। वह पेशे से मजदूर था। जबकि चाकू से जख्मी बड़गांव नरियाडीह गांव निवासी नंद कुमार महतो का 36 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने खेत में मवेशी प्रवेश नही करें। इसको लेकर उसने खेत के चारों और विद्युत प्रवाहित तार लगाया था। आज सुबह जब वह शौच करने के लिए खेत की ओर जा रहा था। उसी दरमियान उसका पैर फिसल गया और वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब खेत में उसे मृत पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी परिजनों को दी।


घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने खेत के मालिक को चाकू मार किया घायल

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद लोगो का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद लोगो द्वारा खेत के मालिक सुरेश महतो को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई।

चाकू से जख्मी सुरेश महतो का कहना है कि गांव के ही एक अन्य युवक द्वारा उनके खेत के ठीक बगल के खेत में भी विद्युत प्रवाहित तार चारों तरफ लगाया गया था। जख्मी युवक को जानकारी नहीं थी की उनके खेत में भी कनेक्शन दिया गया है। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा उन्हें चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप की इकलौती औलाद था। मृतक के परिवार में मां जानकी देवी,पत्नी रीता देवी व तीन पुत्र अनीष,अंकित एवं संचित है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां जानकी देवी, पत्नी रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular