HomeNewsभोजपुर में बुजुर्ग को लगी गोली, पटना रेफर

भोजपुर में बुजुर्ग को लगी गोली, पटना रेफर

Khandol Bhojpur : संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव में शनिवार की देर रात घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा:- भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव (Khandol Bhojpur) में शनिवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में एक बुजुर्ग को गोली लग गई। उसे बाये साइड जांघ में गोली लगी है। जो फंसी हुई है। गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए संदेश पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग खंडोल गांव निवासी 70 वर्षीय योगेश्वर सिंह है। इधर, जख्मी बुजुर्ग का कहना है कि शनिवार के रात वह घर के बरामदे में सोए थे, तभी करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियो द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। जिससे वह जख्मी हो गए।

घटना की तफ्तीश में जुटी स्थानीय पुलिस

इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। बुजुर्ग को कैसे गोली लगी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जख्मी के परिवार में ही विवाद है। अभी कुछ क्लियर नहीं बता रहे हैं। दो बेटों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Elderly shot in Khandol
जख्मी बुजुर्ग

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular