Homeबिहारआरा भोजपुरहसन बाजार में मंचूरियन खाने से बीमार बुजुर्ग महिला की मौत

हसन बाजार में मंचूरियन खाने से बीमार बुजुर्ग महिला की मौत

Hasan Bazaar. भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में मंचूरियन खाने के बाद बीमार हुई एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Hasan Bazaar.
  • दादी-पोती समेत चार लोग हुए थे बीमार, दो बच्चे खतरे से बाहर

आरा। जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में मंचूरियन खाने के बाद बीमार हुई एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक दादी-पोती समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव निवासी स्वर्गीय नंदलाल प्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी चंद्रावती कुंअर के रूप में हुई है। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बता दें की शुक्रवार की शाम मंचूरियन खाने के बाद एक ही परिवार के दादी-पोती समेत चार लोग अचानक बीमार हो गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान शुक्रवार को बच्ची काव्या कुमारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी दादी चंद्रावती कुंअर की भी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular