HomeNewsबेटी के ससुराल में झगड़े का समझौता करने गए पिता को पीटा

बेटी के ससुराल में झगड़े का समझौता करने गए पिता को पीटा

आरा। भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव में बेटी के ससुराल में झगड़े का समझौता करने गए पिता की पिटाई कर दी गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी पीरो थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव निवासी धनजी राम हैं।

jay kumar

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

सिकरहटा थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव में मंगलवार की शाम घटी घटना

जख्मी ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी 3 साल पूर्व सिकरहटा थाना क्षेत्र के डारीडीह में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर उसे मारा पीटा जाता था। मंगलवार की सुबह भी उनकी पुत्री को मामूली सी बात को लेकर पीटा गया था।

दामाद से कहासुनी में ससुर की पिटाई

उसी झगड़े का समझौता कराने के लिए पिता अपनी बेटी के ससुराल गए हुए थे। उसी दौरान दामाद से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दमाद में अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपने ससुर की पिटाई कर दी।

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular