Tuesday, March 11, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeरिश्तेदार के घर शादी में गये बाप-बेटे पर फायरिंग

रिश्तेदार के घर शादी में गये बाप-बेटे पर फायरिंग

रिश्तेदार के घर शादी में गये बाप-बेटे पर फायरिंग, गोली लगने से बहू जख्मी

टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव की शनिवार की शाम की वारदात

aman
ranjna
previous arrow
next arrow

फायरिंग में बाल-बाल बचे महिला के पति, ससुर और मायके के लोग

Mathematics Coching shahpur
jai
Mathematics Coching shahpur
jai
previous arrow
next arrow

दौलतपुर गांव निवासी जख्मी महिला के ससुराल में चल रहा गवाही का विवाद

मायके में दरवाजे पर आकर की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग और लग गयी गोली

घटनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस, खोखा और गोली बरामद
आरा। नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही में शनिवार की शाम गवाही देने के विवाद में दरवाजे पर चढ़ फायरिंग की गयी। अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला जख्मी हो गयी। उसे दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मो. मुजाहिद हुसैन की 30 वर्षीया पत्नी अरशी बानो है। वह भाई की शादी में भाग लेने अपने मायके आयी थी। फायरिंग की वारदात में उसके पति और ससुर सहित मायके वाले बाल-बाल बच गये। वहीं शाम को अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही टाउन थाना इंचार्ज अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। इस दौरान घटनास्थल से एक गोली व एक खोखा बरामद किया गया है‌।‌ जख्मी महिला के पति मो. मोजाहिद हुसैन ने बताया कि उनके चचेरे भाई मो. शकील अहमद की जमीन पर करीब एक साल पूर्व कुछ लोग जबरन कब्जा करने आए थे। उसको लेकर उनके चचेरे भाई की ओर से उनलोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस केस में उनके पिता मो. जफरुल्लाह उर्फ मिंटू गवाह हैं। उनलोगों द्वारा गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे लेकर उनके पिता का उन लोगों के साथ विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद में शनिवार को पहले उस पर और उसके पिता और हमला किया गया। उसके बाद उसके ससुराल वालों के दरवाजे पर चढ़ कर फायरिंग की गयी। इसमें उसकी पत्नी को गोली लग गयी। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में टाउन थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपितों द्वारा लाइसेंसी राइफल से गोली मारी गई है। घटनास्थल से राइफल का एक खोखा और एक गोली भी बरामद की गयी है।

रास्ते में घेर बाप-बेटे के साथ पहले की गयी मारपीट, फिर खदेड़ कर की गयी फायरिंग


दौलतपुर निवासी मोजाहिद हुसैन ने बताया कि शनिवार को उसके साले की शादी थी। शाम में शहर के ही धरहरा में बारात जाने वाली थी। शादी में भाग लेने वह अपने पिता के साथ टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंह ही गांव अपने ससुराल आया था। उसकी पत्नी 17 जुलाई को ही अपने मायके आ गई थी। शनिवार की शाम वह अपने पिता के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ कर वापस लौट रहे थे। तभी आरोपितों द्वारा रास्ते में घेर उसके पिता की बंदूक से बट से पिटाई की गयी। इसमें उसके पिता जख्मी हो गये थे। उसके बाद दोनों बाप-बेटे भागने लगे, तो आरोपियों द्वारा उनके पिता पर फायरिंग कर दी गई। लेकिन उनके पिता को गोली नहीं लगी और वह बगल के एक घर में घुस गए। जबकि वह बाद भागते हुये ससुराल के गेट पर पहुंच गया। इधर, पीछा करते आरोपियों भी वहां तक पहुंच गये और उस पर फायरिंग कर दी। लेकिन संयोग से उसे भी गोली नहीं लगी। गोली की आवाज सुन ससुराल के घर के सभी लोग बाहर आए। तबतक आरोपित भाग गये थे। इसके बाद सब लोग अपने काम में जुट गये। तभी आरोपित फिर आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसमें उनकी पत्नी को गोली लग गई। मोजाहिद हुसैन द्वारा अपने गांव के ही शहनवाज, आसिफ, गुड्डू, अशर और बशर पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। उसे लेकर छापेमारी की जा रही है।

घर से जानी थी बारात, बहन को गोली लगने से मच गयी अफरातफरी


बड़की सिंगही गांव निवासी शहबाज उर्फ नजबी की शादी थी। शाम में बारात निकालनी थी। तैयारी चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था। भाई की शादी में भाग लेने बहन भी आयी थी। तभी अचानक दरवाजे पर गोलियां चलने लगी। फायरिंग की आवाज सुन कर घर के लोग बाहर निकले। तभी बहन को गोली लग गयी और चीख पुकार मच गयी। बारात जाने की तैयारी में जुटे लोग बहन को लेकर अस्पताल पहुंच गये। इससे घर का माहौल गमगीन हो उठा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular