HomeNewsबिहिया के मझौली पंचायत भड़सरा के शिक्षकों में भय

बिहिया के मझौली पंचायत भड़सरा के शिक्षकों में भय

  • बिहिया के मझौली पंचायत
  • मिडिल स्कूल की शिक्षिका हुई कोरोना संक्रमित, शिक्षकों में हड़कंप
  • शिक्षिका के संक्रमित पाये जाने की सूचना के बाद साथी शिक्षकों में भय

आरा। बिहिया प्रखंड के मझौली पंचायत स्थित भड़सरा मंगीत स्थित एक मिडिल स्कूल की शिक्षिका के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्कूल के शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि उक्त शिक्षिका आरा से आती-जाती हैं।

स्कूल में नामांकन को लेकर एक से पन्द्रह जुलाई तक चल रहे नामांकन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरूवार को शिक्षिका स्कूल में आयी हुई थीं तथा लगभग सभी शिक्षक स्कूल में एक साथ बैठे हुए भी थे।गुरूवार की देर शाम शिक्षिका के संक्रमित पाये जाने की सूचना के बाद सभी शिक्षकों में भय बना हुआ है।

वहीं मामले को लेकर बीईओ अरविंद कुमार ने संबंधित स्कूल के सभी शिक्षकों को होम कोरेंटिन में रहने का निर्देश जारी किया गया है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular