HomeNewsकेस सुलह नहीं करने पर मारपीट व फायरिंग, एक गिरफ्तार

केस सुलह नहीं करने पर मारपीट व फायरिंग, एक गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहा गांव में एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर मारपीट की। इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी की गयी। हालांकि गोली से किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। घटना का कारण केस सुलह करने से इनकार करना बताया जा रहा है।

jay kumar

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

इस संबंध में मरहा गांव निवासी गोवर्धन यादव के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। वह कवलछपरा गांव निवासी विनय तिवारी है।

भयभीत है आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन

सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहा गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस

प्राथमिकी के अनुसार तीनों आरोपित गोवर्धन यादव के दरवाजे पर पहुंचे और केस सुलह करने का दबाव देने लगे। इससे इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। देखते ही देखते फायरिंग भी की जाने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग गये। बाद में पुलिस ने छापेमारी एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य दो की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular