HomeNewsआरा जेल से मोबाइल, चार्जर, गांजा एवं खैनी बरामद

आरा जेल से मोबाइल, चार्जर, गांजा एवं खैनी बरामद

आरा मंडल कारा, आरा में बुधवार की सुबह मोबाइल, चार्जर, गांजा व खैनी बरामद किये गये। सभी सामान जेल के मुख्य पैरामिटर के समीप चंदमारी-9 के पास लावारिस हाल में फेंका गया था। लिपिक सत्येंद्र कुमार पांडेय व प्रभारी मुख्य उच्च कक्षपाल अंजनी कुमार सिन्हा ने सभी सामान बरामद किये।

आरा मंडल कारा – बुधवार की सुबह लावारिस हाल में मिले सामान

जेल प्रशासन द्वारा नगर थाने में दर्ज कराया गया सनहा

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

जेल प्रशासन के अनुसार असामाजिक तत्वों बाहर से सामान फेंका गया है। इस सिलसिले में जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान द्वारा नगर थाने में सनहा दर्ज कराया है। कहा गया है कि प्रभारी मुख्य उच्च कक्षपाल और लिपिक सुबह करीब पौने छह बजे भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान दोनों की नजर प्लास्टिक के थैले पर पड़ी।इसके बाद थैले को जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान थैले से दो मोबाइल, एक चार्जर,15 ग्राम गांजा व 25 ग्राम खैनी बरामद किया गया।

भयभीत है आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन

जेल प्रशासन का कहना है कि बंदियों तक पहुंचाने के लिये सामान फेंका गया था। लेकिन सख्ती व कर्मियों की तत्परता के कारण बंदियों तक सामान नहीं पहुंच सका। बता दें कि जेल में अक्सर बाहर से आपत्तिजनक सामान फेंक दिये जाते हैं।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular