Homeराजनीतभारत की भूमि पर राफेल का अभिनंदन- राजेन्द्र तिवारी

भारत की भूमि पर राफेल का अभिनंदन- राजेन्द्र तिवारी

भाजपा राज्य परिषद सदस्य राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि दुनिया की सबसे आधुनिक और घातक हथियारों से लैस राफेल यानी तूफान आ गया। दुश्मन की गलत सोच के साथ ही उसका सर्वस्व तबाह कर देने वाला विश्व का सबसे तेज उड़ान के साथ ही घातक हथियारों से लैस होकर अपने देश की सरहदों की रक्षक है रफाल। करोड़ों भारतीयों की उम्मीद पर खरा उतरने वाला राफेल विमान जैसे ही भारत की धरती पर लैंडिंग किया करोड़ों राष्ट्रभक्त देशवासी खुशी से झूम उठे। सबने भारत की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग-युग जियो के गगनभेदी नारे लगाए।

jay kumar

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि कैसे भारत की जरूरत बन चुकी राफेल को रोकने के लिए कांग्रेस ने अपनी गलत नीतियों के कारण सड़क से सदन तक दुष्प्रचार किया कोर्ट में राहुल गांधी को माफी तक मांगना पड़ा। लेकिन चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही कांग्रेस को आज जवाब देना होगा। एक तरफ पाकिस्तान के साथ लड़ते हुए हमारे कई जवान शहीद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर चाइना भी हमारी तरफ आंख दिखाने की हिमायत कर रहा था। शायद उसको अपनी शक्ति का गलत अंदाजा और भ्रम हो गया था वैसी परिस्थितियों में भारत की सरकार और भारत की सेना ने जमकर मुकाबला किया। यह महसूस हुआ आज से दशकों पूर्व यह राफेल हमारी सेना का हिस्सा हो सकता था। लेकिन कांग्रेस की भ्रष्टाचार चीन और पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया के कारण आज राफेल को आने में कितने वर्ष लग गए।

भयभीत है आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन

राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि एक बार पुनः मजबूत इच्छाशक्ति रखने वाले देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने वाले देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों सहित अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।

सर्जना बना रही भोजपुर की धरोहर कोहबर, वीर कुंवर सिंह एवं आरा हाउस सहित अन्य चित्र वाला मास्क

Bijay singh

Most Popular