Homeट्रेंडिंग न्यूजTHE NEWSहथियारबंद बदमाशों ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर की फायरिंग व पत्थरबाजी

हथियारबंद बदमाशों ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर की फायरिंग व पत्थरबाजी

Seemanchal Express train: सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर एस्कॉर्ट में रहे आरपीएफ जवान संजीव कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दस-बारह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • हाइलाइट्स: Seemanchal Express train
  • पुलिस ने घटनास्थल से गोली का तीन खोखा किया बरामद
  • आरपीएफ जवान संजीव कुमार के तहरीर पर दस-बारह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच शनिवार की मध्य रात्रि घटी घटना

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच शनिवार की मध्य रात्रि हथियारबंद बदमाशों ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग व पत्थरबाजी कर दी। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

उधर, सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रेल डीएसपी कंचन राज एवं रेल थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष जगरानी कुमारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है।

Seemanchal Express train: जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच घटना

बताया जाता है कि शनिवार की मध्य रात्रि जब सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच पहुंची। तभी ट्रेन का ब्रेक डाउन दिया गया, जिसके बाद सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर एस्कॉर्ट में रहे आरपीएफ जवान संजीव कुमार के द्वारा ट्रेन से उतर कर टॉर्च जला देखा गया, तो वहां पर दस-बारह अज्ञात लोग मौजूद थे। तभी पुलिस को देख अज्ञात बदमाशों द्वारा पहले ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई। इसके बाद उनके द्वारा तबातोड़ फायरिंग कर दी गई। हालांकि फायरिंग एवं पत्थरबाजी के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि करीब दो जब सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी व फायरिंग की गई है। इसकी सूचना पुलिस को सुबह में मिली। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर एस्कॉर्ट में रहे आरपीएफ जवान संजीव कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दस-बारह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में आरपीएफ जवान संजीव कुमार द्वारा बताया गया है कि जैसे ही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की नवरात्रि करीब दो बजे जमीरा हाल्ट के समीप पहुंची, तभी ट्रेन का ब्रेक डाउन कर दिया गया। जब वह एवं उनके साथ रहे अन्य जवान ट्रेन से उतरकर देखा तो वहां दस-बारह की संख्या में अज्ञात लोग खड़े थे। तभी पुलिस को देख उन्होंने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी। प्राथमिक दर्ज उपरांत पुलिस अपराधियों की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular