Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में किशोर को लगी गोली

भोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में किशोर को लगी गोली

Himanshu Bhatauli: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक किशोर को गोली लग गई। उसे बाएं जांघ के पास प्राइवेट पार्ट्स में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • हाइलाइट्स: Himanshu Bhatauli
    • जख्मी का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक किशोर को गोली लग गई। उसे बाएं जांघ के पास प्राइवेट पार्ट्स में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Himanshu Bhatauli: जख्मी किशोर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी

जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी नंद किशोर यादव का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है। वही जख्मी किशोर के अनुसार रविवार की शाम वह अपने गांव से थाना क्षेत्र के इसाढ़ी बाजार ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन पढ़कर लौटने क्रम में जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचा। तभी दो लड़कों द्वारा उसे गोली मार दी गई। हालांकि उसे गोली क्यों मारी गई। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जख्मी इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी किशोर को गोली बाएं जांघ में लगी है। जो जांघ को बेधते हुए प्राइवेट पार्ट्स में जा फंसी। बुलेट निकाल दिया गया है और उसके प्राइवेट पार्ट्स एवं डैमेज जांघ को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति ठीक है। हालांकि उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular