Thursday, February 19, 2026
No menu items!
HomeNewsक्राइमपूर्व के विवाद में बदमाशों ने पीडीएस दुकानदार को मारी गोली

पूर्व के विवाद में बदमाशों ने पीडीएस दुकानदार को मारी गोली

Aftab Ali of Shivpur: बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के बधार में रविवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व के विवाद में पीडीएस दुकानदार को गोली मार दी।

  • हाइलाइट्स: Aftab Ali of Shivpur
    • जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के बधार में रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के बधार में रविवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व के विवाद में पीडीएस दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी दुकानदार को बाएं पैर के तलवे में गोली पर लगी है। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मामले की छानबीन में जुट गए है। जानकारी के अनुसार जख्मी गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अजीज अली के 40 वर्षीय पुत्र आफताब अली हैं। वह पीडीएस दुकानदार हैं। शिवपुर चईयाचक में पीडीएस दुकान चलाते हैं।

Aftab Ali of Shivpur: आरोपी ने मांगी थी पांच लाख रुपये की रंगदारी

इधर, जख्मी पीडीएस दुकानदार आफताब अली ने बताया कि उनकी भाभी आमना खातून पूर्व में मुखिया थी। वर्ष 2019 में पंचायत चुनाव के दौरान आरोपी विकास यादव द्वारा उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिसको लेकर उनके द्वारा गड़हनी थाना में विकास यादव का खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। उसी समय से विवाद चल रहा है। एक दिन पूर्व भी उन्होंने उसे देखा था। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी। जिसके बाद पुलिस उक्त आरोपी के घर भी गई थी। हालांकि वह वहां पर नहीं था।

उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम वह बधार में खेत में रोपनी करवा रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार विकास यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका और तबाडतोड़ उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। चौथे राउंड फायरिंग में उन्हें गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। इधर, जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी दुकानदार को बाएं पैर में गोली लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया और मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है।

उधर, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि विकास यादव द्वारा पूर्व में आफताब अली से रंगदारी मांगी गई थी। जिसको लेकर उनके द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को सुलह करने को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपी विकास यादव का पूर्व से अपराधीक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सीसीए भी लगाया जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular