Monday, May 12, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में फायरिंग, रिटायर बीईओ को लगी गोली

आरा में फायरिंग, रिटायर बीईओ को लगी गोली

Firing in Anand Nagar of Arrah: एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन लड़के मोहल्ले में ही बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी उनके बीच झगड़ा हो गया और तीनों आपस में झगड़ने लगे। झगड़े के दौरान एक को पैर में एवं दूसरे को सिर में चोटें आई हैं। तभी उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को पैर में गोली लग गई। उसकी स्थिति अभी ठीक है।

  • हथियारबंद बदमाश ने रिटायर बीईओ को मारी गोली
  • जख्मी बीईओ का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला गली नंबर-2 में शुक्रवार की शाम घटी घटना

Bihar/Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला गली नंबर-2 में शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक रिटायर बीईओ को गोली मार दी। जख्मी बीईओ को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

जानकारी के जख्मी मूल रूप से गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के भोरी गांव निवासी स्व.सीताराम शर्मा के 60 वर्षीय पुत्र अरुण प्रकाश हैं। वह बीईओ के पद पर कार्यरत थे। जगदीशपुर प्रखंड से इसी वर्ष 31 मार्च को रिटायर हुए हैं। वे पिछले कई वर्षों से आनंद नगर मोहल्ले गली नंबर-दो में अपना मकान बनाकर रहते हैं। सरेशाम घटी इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Firing in Anand Nagar of Arrah: इधर, जख्मी बीईओ के बेटे चंद्रभानु प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम जब वह अपने घर पर था। तभी उसके घर के बगल का एक युवक उसे घर से बुलाकर साइड में ले गया। इसके बाद उसके के साथ मारपीट करने लगा। वह वहां से भागकर अपने घर गया और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पाकर जब उसके पिता उक्त लड़के से पूछताछ करने गए, तो वह गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उसके पिता को पैर में गोली लग गई। वही मारपीट के क्रम में चंद्रभानु प्रकाश को भी चोटें आई हैं।

वहीं दूसरी ओर चंद्रभानु प्रकाश ने जमुआंव गांव निवासी चंदन नामक युवक पर उसके साथ मारपीट करने एवं पिता को गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन लड़के मोहल्ले में ही बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी उनके बीच झगड़ा हो गया और तीनों आपस में झगड़ने लगे। झगड़े के दौरान एक को पैर में एवं दूसरे को सिर में चोटें आई हैं। तभी उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को पैर में गोली लग गई। उसकी स्थिति अभी ठीक है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!