Homeबिहारपटनापटना जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव का निधन

पटना जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव का निधन

Devmuni Singh Yadav – Patna: राष्ट्रीय जनता दल पटना जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सह निवर्तमान पिछड़ा आयोग के सदस्य, राजद के वरिष्ठ नेता देवमुनी सिंह यादव का पटना के मेदांता हॉस्पिटल मे निधन हो गया।

  • हाइलाइट :-
    • राष्ट्रीय जनता दल में शोक की लहर
    • राजद के कर्मठ नेता थे देवमुनी यादव

Devmuni Singh Yadav – Patna: राष्ट्रीय जनता दल पटना जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सह निवर्तमान पिछड़ा आयोग के सदस्य, राजद के वरिष्ठ नेता देवमुनी सिंह यादव का पटना के मेदांता हॉस्पिटल मे निधन हो गया। देवमुनी सिंह यादव के निधन की खबर से राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर एवं पार्टी की अपूरणीय क्षति है। वे राजद पार्टी के कर्मठ नेता थे।

राजद के वरिष्ठ नेता देवमुनी सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर उनके पटना स्थित 70 फिट रोड आवास पर पहुंचकर राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हे अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किए तथा परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सान्त्वना दिए।

बताते चलें कि दिवंगत देवमुनि यादव लंबे अरसे से आरजेडी से जुड़े रहे हैं। वे कई सालों तक पार्टी के पटना जिला के अध्यक्ष रहे थे। हाल ही में उन्हें पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाया गया था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,पूर्व सीएम राबड़ी देवी एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई नेताओं ने शोक जताया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular