Homeप्रसिद्ध व्यक्तिस्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल आर्या का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम...

स्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल आर्या का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

आरा। आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले आरा शहर के महादेवा रोड बड़ी मठिया निवासी स्वतंत्रता सेनानी Freedom Fighter मोहनलाल आर्या का निधन हो गया। उन्होंने रविवार की रात अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वे करीब 98 वर्ष के थे। रविवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

jay kumar

Freedom Fighter को गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Freedom Fighter मोहनलाल आर्या के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार शहर के गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। इसके पूर्व पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शव यात्रा उनके पैतृक आवास से शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए गांगी नदी स्थित श्मशान घाट पहुंचा। शव तिरंगे में लिपटा हुआ था।

आरा शहर के बडी मठिया महादेवा रोड के निवासी थे स्वतंत्रता सेनानी

Mohan Lal Arya
स्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल आर्या का निधन

बताया जाता है कि आरा शहर के महादेवा रोड बड़ी मठिया निवासी मोहनलाल आर्या अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए जेल गए थे। उनकी पत्नी का 3 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वे अपने पीछे दो चार पुत्र ब्रह्मवीर कुमार, यशवीर कुमार, भरत आर्या, अरुण कुमार तथा दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular