HomeNewsअनियंत्रित कार पुल से टकराई, दंपति समेत पांच जख्मी

अनियंत्रित कार पुल से टकराई, दंपति समेत पांच जख्मी

Gadhani car Accident-जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के समीप गुरुवार की रात ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में अल्टो कार पर सवार दंपती समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

Gadhani car Accident-दुर्गा पूजा घूमने निकला था कार में सवार पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार जख्मियों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बेताड़ी गांव निवासी मनोज राय, उसकी पत्नी बेबी देवी, पुत्री साक्षी कुमारी, पुत्र चुन्नी कुमार एवं उसी गांव के निवासी राज कुमार चौधरी की पत्नी बुचुन कुमारी हैं।

इधर, मनोज कुमार राय ने बताया कि वह गुरुवार की रात अपने पूरे परिवार के साथ ऑल्टो कार से आरा दुर्गा पूजा घूमने आ रहा था। इसी बीच गड़हनी गांव के समीप उसके ऑल्टो कार का पिछला टायर अचानक निकल गया। जिससे उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular