garhani: भोजपुर के गड़हनी में जैतपुर राजवाहा नहर के किनारे अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू की।
- हाइलाइट: garhani
- नहर किनारे शव मिलने से हड़कंप, महिला की पहचान में जुटी गड़हनी पुलिस
आरा/गड़हनी। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बगवां-धमनिया मार्ग पर स्थित जैतपुर राजवाहा नहर के किनारे बरामद किया गया।
महिला की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके बाएं आंख के ऊपर हल्का कटे होने और खून लगे होने का निशान पाया गया है। शव मिलने की सूचना के बाद गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मामले की छानबीन जारी है।

