Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराहेरोइन की खेप, नगदी और कार की बरामदगी में फरार दंपती गिरफ्तार

हेरोइन की खेप, नगदी और कार की बरामदगी में फरार दंपती गिरफ्तार

Gausganj Ward No. 2: आरा नगर थाने की पुलिस द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप, नगदी और कार की बरामदगी में फरार चल रहे दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gausganj Ward No. 2: आरा नगर थाने की पुलिस द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप, नगदी और कार की बरामदगी में फरार चल रहे दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • हाइलाइट्स: Gausganj Ward No. 2
    • आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज वार्ड नंबर दो का मामला
    • फरार चल रहे दंपती के पुत्र की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

आरा नगर थाने की पुलिस द्वारा हेरोइन की बड़ी खेप, नगदी और कार की बरामदगी में फरार चल रहे दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को दारोगा सुशांत कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को गीधा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दंपती नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज वार्ड नंबर दो निवासी श्याम किशोर राम उर्फ काका और उनकी पत्नी देवपातो देवी है।

Bharat sir
Bharat sir

बता दें कि 27 जनवरी को नगर थाने की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गौसगंज वार्ड नंबर दो स्थित दंपती के आमने-सामने स्थित दो घरों से 781.78 ग्राम हेरोइन, 27 हजार रुपए नगद, पटना नंबर की एक सफारी कार और आरा नंबर की एक बाइक बरामद की गयी थी।‌

Mathematics Coching shahpur
Mathematics Coching shahpur

हालांकि तब पुलिस की भनक लगते ही दोनों भाग निकले थे। उस मामले में पुलिस की ओर से दंपती और उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उसके बाद से ही पुलिस दोनों की गिरफ्तारी में जुटी थी। उसी कड़ी में गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दंपती का पुत्र अभी फरार चल रहा है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular