Gayatri Chowk Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गायत्री चौक स्थित डिफेंस कॉलोनी के समीप सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाश ने ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र को गोली मार दी।
- हाइलाइट: Gayatri Chowk Ara
- जख्मी छात्र का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गायत्री चौक स्थित डिफेंस कॉलोनी के समीप सोमवार की देर शाम हथियारबंद बदमाश ने ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार जख्मी छात्र अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव निवासी राजीव राय का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। वह नौवीं कक्षा का छात्र है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर,-10 में अपना मकान बनाकर रहता है।
Gayatri Chowk Ara : गायत्री चौक डिफेंस कॉलोनी के समीप घटना, पुलिस जांच में जुटी
इधर, अंकित कुमार ने बताया कि मोहल्ले में ही दो पक्ष के लड़कों के बीच पूर्व में झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह सत्यम नामक लड़के द्वारा उसे फोन कर बोला गया था कि आज तुम जहां दिखेगा, तुमको मारेंगे। इसी बीच सोमवार की देर शाम जब वह ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में जैसे ही वह गायत्री चौक डिफेंस कॉलोनी के समीप पहुंचा। तभी ते हुए झोपड़ीनुमा घर तीन लड़के निकले और उस पर पिस्टल तान दी।
जब वह भागने लगा तो उसे पीछे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे ऑन ड्यूटी ऑर्थो सर्जन डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी छात्र को गोली बाएं पैर में घुटने के पिछले हिस्से में लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। उसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है।

