Homeबिहारआरा भोजपुरबेकाबू ट्रैक्टर ने दो लोगो को रौंदा, बुजुर्ग की मौत, रोड जाम

बेकाबू ट्रैक्टर ने दो लोगो को रौंदा, बुजुर्ग की मौत, रोड जाम

Geedha jam – आक्रोशित लोगो ने गीधा मोड़ के समीप किया रोड जाम

हादसे में जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

Geedha jam आरा। आरा-पटना मार्ग पर कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर ने दो लोगो को रौंद दिया। हादसे कुछ दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक आंशिक रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोडकर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-पटना मुख्य मार्ग को गीधा मोड़ Geedha के समीप जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक मार्ग पर वाहनो का आवागमन बाधित रहा।

सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष एवं कोईलवर प्रखंड के सीईओ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक गीधा मौसी के टोला निवासी स्व. हजारी पासवान का 65 वर्षीय पुत्र पासवान है। जबकि जख्मी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के निवासी मो.अख्तर अली है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे आज दोपहर चाय पीने के लिये गीधा बाजार पर गए थे। चाय पीकर वह सड़क पार कर रहे थे। उसी बीच ट्रैक्टर ने दोनों को बुजुर्ग समेत दो को रौंद दिया। इसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक आंशिक रूप से जख्मी हो गया।

मामा-भांजा मिल कर रहे थे हथियारों की तस्करी

एसपी हर किशोर राय ने कहाः जवाबी कार्रवाई में अपराधी को लगी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular