Homeस्वास्थ्यजिलास्तर पर आयोजित आयुष चिकित्सा महा शिवीर समपन्न

जिलास्तर पर आयोजित आयुष चिकित्सा महा शिवीर समपन्न

Ayush Medical – उदवंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ शिविर

बिहार में पहली बार महाशिविर के लिए भोजपुर जिले का चयन-डाॅ. जफर सादिक

Ayush Medical आरा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य आयुष समिति पटना के निर्देश पर जिला आयुष समिति भोजपुर के तत्वावधान में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदवन्तनगर भोजपुर में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डाॅ. एबी चौधरी राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (राज्य आयुष समिति बिहार, पटना) ने किया। संचालन एवं व्यवस्था जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. जफर सादिक ने की। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जफर सादिक ने बताया बिहार में पहली बार महाशिविर के आयोजन के लिए भोजपुर जिले का चयन किया गया था। इसका श्रेय जिलेवासियों को जाता है। आने वाले समय में जिले में दो मिनी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

  • 60 लोगो का किया गया कोविड-19 का टेस्ट

Ayush Medical महाशिविर में जिला देसी चिकत्सा पदाधिकारी कार्यालय एवं जिला संयुक्त औषधालय के सभी कर्मचारियों अपने कर्तव्य को बहुत ही अच्छे अंदाज में निभाया। शिविर की विशेषता यह रही कि उदवन्तनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. प्रदुमन प्रसाद सिंह ने भी भरपुर सहयोग किया, बल्कि अपने स्तर से एलोपैथिक चिकित्सक से योगदान कराया एवं लोगो की कोविड-19 जांच भी कराई।

शिविर में डाॅ. बिनोद कुमार वर्मा, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, डाॅ. राधिका रंजन होमियो चिकित्सा पदाधिकारी, डाॅ. युसूफ अली तथा डाॅ. शाइस्ता परवीन, युनानी चिकित्सा दाधिकारी के अलावे डाॅ. नीरज रोस्तोगी, डाॅ. अवनीश कुमार चिकिसा पदाधिकारी, डाॅ. विशाल कुमार (दंत चिकित्सक) ने अपनी सहभागिता दी। कोरोना जांच में विनोद कुमार सिंह, स्नेहलता कुमारी एवं अशोक कुमार ने भी भरपूर योगदान किया।

  • आयुष चिकित्सकों द्वारा 409 लोगो का किया गया इलाज
  • एलोपैथिक चिकित्सको ने 84 रोगियों का इलाज किया

Ayush Medical शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 65 पुरुष, 30 महिला, युनानी पद्धति से 58 पुरुष, 55 महिला एवं होम्यो पद्धति से 138 पुरुष, 63 महिला, एलोपैथिक पद्धति से 51 पुरुष, 33 महिला, दंत चिकित्सा से 28 पुरुष एवं 15 महिला की जांच व इलाज हुआ। इस दौरान 38 पुरुष एवं 22 महिला का कोरोना जांच हुआ। इस प्रकार कुल 596 रोगियों का उपचार किया गया। जिसमें कुल 378 पुरुष एवं 218 महिला हैं। शिविर का समापन डाॅ. रवींद्र प्रसाद के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. जफर सादिक ने की।

हर्ष फायरिंग पर एसपी के तेवर तल्ख, सभी थानों को जारी हुआ आदेश

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular