HomeNewsहाथ पीले होने से पहले युवती की उठी अर्थी

हाथ पीले होने से पहले युवती की उठी अर्थी

Varuna Girl नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा :- Varuna Girl भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में गुरुवार की शाम आहर में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतका वरुणा गांव मुसहर टोली निवासी जगजीवन राम की 18 वर्षीया पुत्री इंदु कुमारी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि गांव में कुछ माह पूर्व ही जेसीबी से आहर में मिट्टी खुदाई की गई थी। जिससे आहर अधिक गहरा हो गया था एवं पानी भी अधिक था। गुरुवार की शाम जब वह आहर के समीप जलावन चुनने गई थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसके वह आहर में गिर कर डूब गई।

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

आहर में डूबने से युवती की मौत, घर में मचा कोहराम

उसे डूबता देख वहां मौजूद बच्चों ने हो-हल्ला किया लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वही ग्रामीणों के बताए जाने के अनुसार मृतका की शादी इसी वर्ष होने वाली थी। लेकिन हाथ पीले होने से पहले उसकी अर्थी ही उठ गई। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular