HomeNewsआरा में ट्रक ने महिला शिक्षिका को रौंदा, गंभीर रूप से जख्मी

आरा में ट्रक ने महिला शिक्षिका को रौंदा, गंभीर रूप से जख्मी

Jagjivan College Chandwa : नवादा थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के समीप घटी घटना

आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ा, हंगामा

पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी

खबरे आपकी बिहार/आरा :- Jagjivan College Chandwa आरा शहर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। वही चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चंदवा डीएस कोठी रोड निवासी विनय सिन्हा की पत्नी 52 वर्षीया पत्नी रेखा देवी है। वह प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका हैं। आज दोपहर स्कूल से घर जा रही थी। तभी गिट्टी लदे ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनका दोनों पैर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

Jagjivan College Chandwa-Police
पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी

पढ़े:- पानी के लिये नीचे उतरा था युवक, हुआ हादसा

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular