HomeबिहारArrahनवादा थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर फायरिंग के आरोपितों को...

नवादा थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर फायरिंग के आरोपितों को किया गिरफ्तार

Govardhan Puja Firing Ara: एएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन रस्सी बगान मोहल्ले में पूजा के दौरान फायरिंग की गयी थी। उसमें तीन लड़के गोली लगने से जख्मी हो गए थे।

  • हाइलाइट :-
    • गोवर्धन पूजा के अवसर पर ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में तीन बच्चों को लगी थी गोली
    • गाय डाढ़ पूजा फायरिंग के दो आरोपित को आरा नवादा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Govardhan Puja Firing Ara: आरा शहर के नवादा थाने की पुलिस ने गायडाढ़ पूजा के दौरान गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में रस्सी बगान मोहल्ला निवासी राहुल कुमार उर्फ टिकरी यादव और धर्मेंद्र यादव उर्फ बकला शामिल हैं। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी में जुटी है। एएसपी चंद्र प्रकाश की ओर से बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी गयी।

उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन रस्सी बगान मोहल्ले में पूजा के दौरान फायरिंग की गयी थी। उसमें तीन लड़के गोली लगने से जख्मी हो गए थे। उस संबंध में जवाहर टोला निवासी धीरज कुमार के आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज की गई थी। उस आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें धर्मेन्द्र यादव उर्फ बकला को न्यू शीतल टोला और राहुल कुमार उर्फ टिकरी यादव को न्यू बहरो से गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत व दारोगा चंदन भगत सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

बता दें कि 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर जवाहर टोला निवासी मन्नु कुमार, अंकित कुमार और गोलू कुमार रस्सी बगान मोहल्ले में गायडाढ़ पूजा देखने गये थे। तब हर्ष फायरिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी थी। उस दौरान तीनों को गोली लग गयी थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular