Homeबिहारभोजपुरजिले के सभी प्रखंडों में होंगी सरकारी डिग्री कॉलेजों की स्थापना

जिले के सभी प्रखंडों में होंगी सरकारी डिग्री कॉलेजों की स्थापना

Degree colleges: भोजपुर डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: डिग्री कॉलेजों की स्थापना और विद्यालय सुविधाओं पर जोर

jay kumar
  • हाइलाइट: Degree colleges
    • शौचालय विहीन विद्यालयों में पक्के अथवा प्री-फैब शौचालयों के निर्माण का निर्देश

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने भोजपुर जिले के सभी प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेजों की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजने का आदेश दिया। साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि जहां अतिरिक्त सरकारी भवन उपलब्ध हैं, वहां आगामी सत्र से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया जाए। इसके लिए स्थलीय जांच कर पूर्ण प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

शौचालय विहीन विद्यालयों में भूमि का आकलन कर पक्के अथवा प्री-फैब शौचालयों के निर्माण का भी निर्देश दिया गया। कोइलवर प्रखंड के मानो बैजनाथ उच्च विद्यालय, कुल्हाड़ियां में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु उपलब्ध कराए गए वर्ग कक्षों की स्थलीय जांच कर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि 1 अप्रैल 2026 से विद्यालय का संचालन शुरू हो सके। वर्ग कक्षों की कमी वाले विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण हेतु भी निर्देश जारी किए गए।

बैठक में के०जी०बी०बी० उदवंतनगर (टाइप-3, वर्ग 9 से 12) की छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन और के०जी०बी०बी० से पास आउट बालिकाओं के दीक्षांत समारोह के आयोजन की जानकारी दी गई, जो 31 जनवरी 2026 को निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के प्रशिक्षण, विद्यालय निरीक्षण, चेतना सत्र, चैंपियन कार्यक्रम, जिले में संचालित क्रैश कोर्स, आपन भोजपुर-निपुण भोजपुर, विद्यालय चलो अभियान, TLM मेला तथा सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना), सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular