Homeबिहारआरासीएम की प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

सीएम की प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

Pragati yaatra: आरा समाणालय सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Pragati yaatra
    • जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

आरा। समाणालय सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम द्वारा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान डीएम ने सात निश्चय-2 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

इसके अतिरिक्त सात निश्चय-3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजनाओं में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, एसडीओ आरा सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, डीपीआरओ, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता बुडको सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular