HomeNewsभोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशोर जख्मी

भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशोर जख्मी

Harsh firing in Bihiya – जख्मी किशोर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

बिहिया घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Harsh firing in Bihiya आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया अस्पताल रोड में रविवार की देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जख्मी किशोर को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया अस्पताल रोड के समीप रविवार की देर रात घटी घटना

Harsh firing in Bihiya जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया अस्पताल रोड निवासी संतोष साह का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। जख्मी प्रिंस कुमार को गोली दाहिने साइड पेट में लगी है, जो फांसी हुई है। जख्मी के मामा रौशन कुमार ने बताया कि प्रिंस कुमार की बहन प्रियंका कुमारी की शादी थी। उसकी बारात बिहिया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव से बिहिया अस्पताल रोड आई थी। शादी समारोह के दौरान जब सभी लोग जयमाल देखने के लिए स्टेज के पास खड़े थे। उसी दरमियान अचानक फायरिंग हुई और किशोर को गोली लग गई। हालांकि फायरिंग किस ओर से और किसने की। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

woman cricket – महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ 20-20 महिला क्रिकेट मैच

Sikraul – तमंचे पर डिस्को-एसपी बोले: वीडियो की हो रही जांच,हथियार चमकाने वालों पर होगी कार्रवाई

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular