Thursday, March 28, 2024
No menu items!
HomeNewsहिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आयोजित किया पेट्रोलियम पदार्थ संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आयोजित किया पेट्रोलियम पदार्थ संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

खबरे आपकी Hindustan Petroleum आरा शहर के रमना मैदान में रविवार को संरक्षण क्षमता महोत्सव के तहत ईंधन के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन आरा नगर निगम की महापौर रूबी तिवारी एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार झा व अन्य अफसरों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूल, कालेज एवं शिक्षण संस्था के बच्चों एवं भोजपुर व बक्सर के समस्त वितरकों ने ने भाग लिया।

संरक्षण क्षमता महोत्सव को लेकर अफसरों, वितरको एवं बच्चों ने ली प्रतिज्ञा

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

इस दौरान अफसरों एवं बच्चों ने संरक्षण क्षमता महोत्सव की प्रतिज्ञा ली। प्रतिज्ञा लेते हुए कहा कि हम सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने सभी कार्यों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे, ताकि देश की प्रगति के लिए आवश्यक इन सीमित संसाधनों की आपूर्ति अधिक समय तक संभव हो सके। आदर्श नागरिक होने के नाते हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर वातावरण सुनिश्चित कर एक नए व स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकें। इसके बाद साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

Loot in Ara : अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, पहचान को ले खंगाल रही सीसीटीवी

पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल रैली का भी हुआ आयोजन

साइकिल रैली को महापौर रूबी तिवारी एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारियों ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के दक्षिण रमना रोड, शहीद भवन मोड़, महंथ महिला कॉलेज, नागरिक प्रचारिणी गोलम्बर, सिविल कोर्ट होते हुए पुनः रमना मैदान में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान रैली में शामिल बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु एक-एक पौधा उपहार में दिया गया। इस मौके पर महापौर रूबी तिवारी ने बच्चों को वातावरण में बढ़ने वाले प्रदूषण एवं खतरे के बारे में तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए जागरूक किया।

डॉग स्कॉवयड की टीम द्वारा साढ़े तीन घंटे तक की जाती रही जांच

कार्यक्रम में सवाल का ऑन द स्पॉट उत्तर देने वाले बच्चो को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री झा ने इंधन एवं पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण करने के लिए बच्चों को जागरूक किया। इसके पूर्व कंपनी के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अफसरों ने पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित सवाल बच्चों से किया। जिसका उत्तर देने वाले बच्चों को ऑन द स्पॉट उपहार देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन हिंदुस्तान पेट्रोलियम के विक्रय पदाधिकारी कुंवर अविनाश ने किया। मौके पर कंपनी के अफसर अभय कुमार, पीएएचपी गैस के प्रोपराइटर हिमांशु कुमार सिन्हा उर्फ मोनू लाल, रविंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!