HomeNewsबिहारभोजपुर में तबीयत खराब होने के कारण होमगार्ड जवान की मौत

भोजपुर में तबीयत खराब होने के कारण होमगार्ड जवान की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव के रहने वाले थे मृतक जवान

तरारी प्रखंड के इमादपुर थाने में कार्यरत थे मृतक

घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम, परिजन बेहाल

माँ के साथ आया किशोर पिछले साल अक्टूबर माह में अपने माँ से बिछड़ गया था

आरा(मो. वसीम)। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव में रविवार की दोपहर तबीयत खराब होने के कारण एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई।सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

तरारी प्रखंड के इमादपुर थाने में कार्यरत थे मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड जवान जोकटा गांव निवासी स्व. रामायण सिंह के 52 वर्षीय पुत्र जिमदार सिंह हैं। वे वर्तमान में तरारी प्रखंड के इमादपुर थाने में कार्यरत थे। बताया जाता है कि 5 जून को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी।इसके बाद वे छुट्टी लेकर गांव जोकटा लौट आए थे।

तुलसी यादव भाग निकला,पकड़ा गया बासुदेव प्रसाद

घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम, परिजन बेहाल

उन्हें काफी दस्त हो रहा था। जिसको लेकर गांव के ही एक निजी क्लीनिक में उनका इलाज कराया जा रहा था। आज सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक होमगार्ड जवान के घर में कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।

Family-members-of-home-guards.jpg

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

भाकपा माले एमपी बाग, गोला मोहल्ला एरिया कमेटी के द्वारा एमपी बाग में धरना देकर मनाया गया विश्वासघात और धिक्कार दिवस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular