HomeNewsकोरोना जांच के लिए आये छात्रों को अस्पताल के गार्डो ने पीटा,...

कोरोना जांच के लिए आये छात्रों को अस्पताल के गार्डो ने पीटा, एक जख्मी

Ara students:सेना की बहाली के लिये कोरोना जांच कराने अस्पताल आया था छात्र

Ara students आरा सदर अस्पताल में मंगलवार को कोरोना की जांच कराने आये छात्रों पर गार्डो ने जमकर लाठियां बरसायीं। इसमें एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दाहिन पैर की हड्डी टूट जाने की बात कही जा रही है। जख्मी छात्र शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी योगी सिंह का पुत्र अंकित कुमार है। उसका सदर अस्पताल सेना बहाली में जाने के लिये वह कोरोना जांच कराने अस्पताल आया था।

jay kumar

आरा सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर की आज मंगलवार दोपहर की घटना

पढ़े :- नाबालिग को प्रेमजाल शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला दो बच्चे का बाप गिरफ्तार

घटना मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर में हुई। वहीं अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के अचानक लाठी भांजने से अफरातफरी मच गयी। वहीं सिविल सर्जन एलपी झा द्वारा मामले की जांच कराने और दोषी गार्डों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी है।

पढ़े :- बक्सर के तीन सगी बहनों का फेसबुकिया प्यार बना वेलेंटाइन डे सनसनी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular