Homeआरा भोजपुरबिहियानाबालिग को प्रेमजाल शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला दो बच्चे का...

नाबालिग को प्रेमजाल शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला दो बच्चे का बाप गिरफ्तार

Ranisagar शाहपुर इलाके के एक गांव की घटना

खबरे आपकी Ranisagar आरा/शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का प्रलोभन देकर दो बच्चों का बाप एक नाबालिग को भगा ले गया। लेकिन पुलिस ने दोनों को बुधवार की शाम शाहपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद किशोरी को न्यायालय में पेश किया गया।

मेडिकल जांच और किशोरी का बयान दर्ज कराने के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस

न्यायालय द्वारा किशोरी के मेडिकल कराने का आदेश दिया गया साथ ही उम्र को सत्यापित कराने को कहा गया। क्योंकि आधार कार्ड के अनुसार किशोरी की उम्र मात्र 10 वर्ष है। वहीं कोर्ट के आदेश पर किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी। साथ ही प्रेमी दो बच्चे के बाप को जेल भेज दिया गया।

पढ़े :- गांव से लेकर खेत-खलिहान तक होती रही धंधेबाजों की खोज

जानकारी के अनुसार रानीसागर (Ranisagar) गांव का मुस्तकीम मंसूरी राजमिस्त्री का काम करता है। काम को लेकर वह अकसर किशोरी के गांव जाया करता था। इसी दौरान किशोरी के साथ उसका संपर्क हो गया। इसी क्रम में पिछले 24 जनवरी को वह किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के परिजनों द्वारा मुस्तकीम मंसूरी पर किशोरी के अपहरण करने के आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पढ़े :- आरा में व्यवसायी रहे हैं अपराधियों के साफ्ट टारगेट पर

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular