Homeराष्ट्रीयआई.पी. गुप्ता ने अपने पार्टी के भोजपुर जिलाध्यक्ष किया मनोनीत

आई.पी. गुप्ता ने अपने पार्टी के भोजपुर जिलाध्यक्ष किया मनोनीत

Indian Inclusive Party: सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के द्वारा पटना में विधायक आवास पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद की मौजूदगी में अशोक यादव को भोजपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

  • हाइलाइट: Indian Inclusive Party
  • अशोक यादव इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के भोजपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत

आरा। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी पूरे बिहार में हो रहे विस्तार की कड़ी में आज भोजपुर जिले में कर्मठ और लगनशील युवा समाजसेवी अशोक यादव को जिलाध्यक्ष के तौर पर मनोनीत किया गया। अशोक यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की आईआईपी पार्टी के विचारधारा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.पी. गुप्ता के विचारों को देखकर काफी प्रभावित हूॅं और जिस प्रकार आई.पी. गुप्ता समाज की लड़ाई लड़ रहे है।

जनहित से जुड़े मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक ले जाने का कार्य कर रहे है। मैं भी इस महान कार्य में कदम से कदम मिलकर उनके साथ चलने की इच्छा रखता हूॅं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तमाम बड़े पदाधिकारियों द्वारा मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया गया है। उसपर मैं खड़ा उतरूगा।

मौके पर अशोक यादव के कलावे अनिल सिंह, लालू प्रसाद यादव, धनेश कुमार, मनोज कुमार, तिलक सिंह, एसपी महतो, रवि कुमार, सुशील सिंह, टुनटुन, रामलखन, अभिनंदन, सूरज, विशाल, नीतेश आदि थे।

बता दें कि इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के द्वारा पटना में विधायक आवास पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद की मौजूदगी में अशोक यादव को भोजपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular