Homeसंगीतभारतीय पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. वेद‌ प्रकाश 'सागर'

भारतीय पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. वेद‌ प्रकाश ‘सागर’

Indian Padma Bhushan Award: आरा शहर के जाने माने वरिष्ठ संगीत शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश सागर को “भारतीय पद्म भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

  • हाइलाइट: Indian Padma Bhushan Award
    • दिल्ली में संगीत शिक्षक को प्रदान किया गया सम्मान
    • जिले के कई गणमान्य लोगों व संगीत प्रेमियों ने दी बधाई

आरा। राजधानी दिल्ली में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगीत एवं शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय एवं विशिष्ट योगदान हेतु आरा शहर के जाने माने वरिष्ठ संगीत शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश सागर को “भारतीय पद्म भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

होटल द मैप्पल गोल्ड में आयोजित समारोह में चर्चित सीरियल महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर और जूनियर पुष्पा राज ने संयुक्त रूप से वेद प्रकाश सागर को‌ सम्मान दिया। समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों ने शिरकत की। आरा के संगीत शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश सागर को “भारतीय पद्म भूषण सम्मान” से नवाजे जाने पर कई गणमान्य लोगों एवं संगीत प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी है।

बधाई देने वालों में डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. अनुरंजन कुमार, जाॅ पाॅल्स स्कूल की प्राचार्या डॉ. मधु सिन्हा, डॉ. शंभूनाथ मिश्रा, डॉ. तनिमा सिंह, अलका मिश्रा, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. नीलिमा पांडेय, डॉ. रंजना दास, फैशन डिजाइनर अपराजिता सिंह, पुष्पा, आशा, माधुरी सिंह, पूर्णिमा, रीता प्रसाद, रीना पांडेय, शिक्षिका अंजुम आनंद, प्राचार्य अभिषेक कुमार सिंह, शिक्षक मनोज कुमार, अजय कुमार, मंटू कुमार सिंह, डॉ. प्रबोध कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद किशोर सिंह, राज किशोर पाठक, पंकज कुमार पाठक, गौरव विशाल सिंह, कोरियोग्राफर आर. जे. अभिषेक एवं मन्नू राज, चित्रकार संजीव कुमार सिन्हा, सोनू पांडेय, गायक शेषनाथ टुनटुन सहित सैकड़ों शिक्षा एवं कला जगत के लोगों ने बधाई दी। बता दें कि वेद प्रकाश सागर +2 विद्यालय बड़हरा महाजी (सारण) में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular