Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरामहिला संवाद, वीडियो फिल्मों के ज़रिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद, वीडियो फिल्मों के ज़रिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं भी खुलकर रखीं – जैसे गाँव में नालियों की समुचित व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, विधवा पेंशन में वृद्धि, दिव्यांगता भत्ते की सुगमता तथा प्रत्येक ग्राम संगठन में स्थायी संगठन भवन की आवश्यकता।

Information about government schemes: महिला संवाद के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं भी खुलकर रखीं – जैसे गाँव में नालियों की समुचित व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, विधवा पेंशन में वृद्धि, दिव्यांगता भत्ते की सुगमता तथा प्रत्येक ग्राम संगठन में स्थायी संगठन भवन की आवश्यकता।

  • हाइलाइट्स:Information about government schemes
    • महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्मों के ज़रिए दी गई
    • भोजपुर में 12 प्रखंडों के 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन

आरा: बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने और स्थानीय विकास की आकांक्षाओं को समझने के लिए “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के दूसरे दिन आज शनिवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले के 12 प्रखंडों के 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित किए गए। हर आयोजन में लगभग 200 से 250 महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव व विचार साझा किए।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

कार्यक्रम का संचालन पंचायत स्तर पर गठित महिला संवाद आयोजन दलों द्वारा किया गया, जिन्होंने एलईडी स्क्रीन से लैस संवाद रथ के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो फिल्मों के ज़रिए दी। साथ ही उनकी सामाजिक-आर्थिक आकांक्षाओं को भी जानने का प्रयास किया गया ताकि भविष्य की योजनाओं को और प्रभावी तरीके से तैयार किया जा सके।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

संवाद के दौरान सतत जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी, बरहरा की आदिशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन की प्रभावती देवी ने बताया कि वह पहले बेहद गरीब थीं, लेकिन जीविका के माध्यम से किराना दुकान खोलकर अब वह प्रति माह 8,000 से 10,000 रुपये तक कमा रही हैं। इसी संगठन की बबली देवी ने बताया कि उनकी बेटी को मुख्यमंत्री बालिका पोशाक एवं साइकिल योजना का लाभ मिला है, जिससे वह निर्बाध रूप से शिक्षा प्राप्त कर रही है।

महिला संवाद के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी आकांक्षाएं भी खुलकर रखीं – जैसे गाँव में नालियों की समुचित व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, विधवा पेंशन में वृद्धि, दिव्यांगता भत्ते की सुगमता तथा प्रत्येक ग्राम संगठन में स्थायी संगठन भवन की आवश्यकता।

इस पहल से महिलाओं की न केवल सरकारी योजनाओं तक पहुँच बढ़ी है, बल्कि उनकी सक्रिय भागीदारी से सरकार को सामुदायिक विकास के लिए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग मिलेगा। महिला संवाद कार्यक्रम सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी पहल है, जो निश्चित रूप से बिहार को प्रगति के नए पथ पर अग्रसर करेगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!