Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर और बिहिया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

जगदीशपुर और बिहिया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

Jagdishpur and Bihiya Blocks: जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में सात कर्मी अपने निर्धारित स्थान से नदारद पाए गए। इस दौरान का दृश्य काफी दिलचस्प रहा

  • हाइलाइट: Jagdishpur and Bihiya Blocks
  • कर्मियों की लेटलतीफी पर लगाई क्लास, बीडीओ-सीओ को अल्टीमेटम
  • कामचोरों की रिपोर्ट भेजिए वरना खुद नपने के लिए रहिए ​तैयार

आरा,बिहार। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि अब सीएमओ की नजर सीधे ब्लॉक और थानों के टाइम टेबल पर होगी। सीएम की इस घोषणा के बाद प्रशासनिक तंत्र में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले के जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने सोमवार की सुबह अचानक निरीक्षण की कमान संभालते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया।

सोमवार की सुबह 10:16 बजे उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय का रुख किया, जिसके बाद ठीक 10:59 बजे वे बिहिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यह निरीक्षण केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि एसडीएम ने स्वयं हर एक टेबल पर जाकर कर्मियों की उपस्थिति और फाइलों के रखरखाव की गहन जांच की।

Jagdishpur and Bihiya Blocks: जगदीशपुर में सात व बिहिया में तीन कर्मी ड्यूटी से गायब मिले

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक उदासीनता की परतें खुल गईं। जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में सात कर्मी अपने निर्धारित स्थान से नदारद पाए गए। इस दौरान का दृश्य काफी दिलचस्प रहा, जब एसडीएम को अपने बीच पाकर कई कर्मचारी हड़बड़ी में दफ्तर पहुंचे, जिन्हें मौके पर ही कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा। वहीं, बिहिया प्रखंड कार्यालय में भी तीन कर्मी ड्यूटी से गायब मिले।

एसडीएम संजीत कुमार ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब और कार्यालय आने में कोताही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जगदीशपुर और बिहिया के बीडीओ तथा सीओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि लापरवाह कर्मियों को संरक्षण दिया गया या उनकी रिपोर्ट समय पर नहीं भेजी गई, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की तय की जाएगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular