Homeआरा भोजपुरशाहपुरकंटेनर से 60 लाख का विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

कंटेनर से 60 लाख का विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Itwa Shahpur: आरा-बक्सर मार्ग पर शाहपुर के ईटवा के समीप सोमवार को उत्पाद विभाग आरा एवं मद्यनिषेध इकाई पटना के सहयोग से दस चक्के वाले कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Itwa Shahpur
    • बिस्किट पैकेट के आड़ में छिपा कर रखे गये थे 4752 लीटर विदेशी शराब
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 60 लाख आँका गया
    • चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था जब्त शराब
    • आरा-बक्सर मार्ग पर शाहपुर के ईटवा के समीप सोमवार को छापेमारी में मिली उपलब्धि

आरा। आरा-बक्सर मार्ग पर शाहपुर के ईटवा के समीप सोमवार को उत्पाद विभाग आरा एवं मद्यनिषेध इकाई पटना के सहयोग से दस चक्के वाले कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। जप्त शराब बिस्किट के पैकेट के नीचे छिपा कर रखा गया था। टीम ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की पंजाब कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर बिहार की ओर जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 12 जनवरी को वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना के सहयोग से बक्सर-आरा मेन रोड पर शाहपुर थाना क्षेत्र के ईटवा मोड़ के पास से एक दस चक्का कंटेनर में रखे बिस्किट पैकेट की आड़ में छिपा कर रखे गये भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया।

टीम ने मौके से कंटेनर के चालक मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत बहिलवाड़ा वार्ड नंबर-2 निवासी किशोर राय का पुत्र सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त वाहन से विभिन्न ब्रांड के कुल 14,952 पीस में 4752 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 60 लाख आँका गया। जप्त शराब को चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular