Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeन्यूज़-रू-ब-रूमामी की हत्या में भांजा गया जेल- अब उसके चचेरे भाई की...

मामी की हत्या में भांजा गया जेल- अब उसके चचेरे भाई की तलाश 

कुरकुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के लिये छापेमारी

मामी पर चचेरे भाई के साथ गलत संबंध बनाने का दे रहा था दबाव

चचेरे भाई के साथ मिलकर भांजे ने कर दी मामी की हत्या

पुलिस की पूछताछ में महिला का भांजा बोला-चचेरे भाई बिट्टू ने मारी गोली

शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव निवासी महिला की हत्या का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया। इस मामले में गिरफ्तार महिला के भांजे रवि कुमार से पूछताछ की गुत्थी सुलझ गयी। रवि ने चचेरे भाई (दोस्त) के साथ मिलकर मामी की गोली मार हत्या कर दी। वह मामी द्वारा दोस्त के साथ संबंध बनाने से इनकार करने से नाराज था। गुरुवार की सुबह भी रवि ने मामी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव दिया। इससे इनकार करने पर उसे गोली मार दी गयी। हत्या के बाद उसका दोस्त हथियार लेकर भाग गया है।

नवादा थाना क्षेत्र के रस्सी बागान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पुलिस की पूछताछ में महिला का भांजा बोला-चचेरे भाई बिट्टू ने मारी गोली

पूछताछ में रवि ने बताया कि बिट्‌टू ने गोली मारी थी। एसपी सुशील कुमार ने रवि से पूछताछ के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसका दोस्त बिट्‌टू कुमार है। उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही हथियार की बरामदगी होने की उम्मीद है।

एसपी ने बताया कि संदेश थाना क्षेत्र के सिरकीचक गांव निवासी फौजी के बेटे रवि कुमार का अपनी मामी के साथ पिछले जनवरी माह से ही संबंध था। उसका अक्सर मामी के घर आना-जाना लगा था। बातचीत करने के लिये उसने फरवरी माह में मामी को एक मोबाइल भी दिया था। पुलिस के अनुसार वह मामी पर अपने साथ रहने का दबाव दे रहा था। लेकिन उसकी मामी इससे इनकार कर रही थी। इससे रवि अपनी मामी से कुछ नाराज चल रहा था। इस बीच रवि अपने चचेरे भाई सह दोस्त बिट्‌टू के साथ संबंध बनाने का दबाव देने लगा। गुरुवार की अहले सुबह जब उसकी मामी शौच करने गयी थी। तभी रवि व बिट्‌टू पहुंच गये। इस दौरान रवि मामी पर बिट्‌टू के साथ संबंध बनाने का दबाव देने लगा। मामी ने इससे इनकार किया, तो उसे गोली मार दी गयी।

एसपी ने बताया कि रवि कुमार को जेल भेज दिया गया है। बिट्‌टू की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की अहले सुबह महिला की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में उसके भांजे रवि व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दो घंटे में ही मुख्य आरोपित रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ससुराल जाने से पहले रवि को जाना पड़ जेल, हो गयी थी सगाई

आरा। मामी की हत्या में गिरफ्तार सिरकीचक गांव निवासी रवि कुमार जल्द ही दूल्हा बनने वाला था। लेकिन माथे पर सेहरा सजने के बदले उसके हाथ में हथकड़ी लग गयी। ससुराल जाने के बदले उसे जेल जाना पड़ा। रवि अपने फौजी पिता का इकलौता पुत्र है। पुलिस के अनुसार उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। इसके लिये सगाई भी हो गयी थी। जानकारी के अनुसार रवि अपनी मामी से करीब तेरह साल छोटा था। इसके बावजूद वह मामी के प्रेम पागल था।

 मामी पर चचेरे भाई के साथ गलत संबंध बनाने का दे रहा था दबाव
Love.jpg

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

कोरोना वारियर्स मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular